प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग साधक हैं और मानना पड़ेगा कि उनकी बुद्धि तथा वाणी में सरस्वती विराजती है। कोझिकोड में आज उनके भाषण का सही अर्थ बहुत कम लोग समझ पायेंगे। खासतौर से राष्ट्रवादी विचारकों के लिये भाषण के पूरे मायने समझना कठिन होगा-वह अखंड भारत का सपना देखते हैं पर कोई सार्वजनिक रूप से हमारी तरह नहीं कह पायेगा कि यह भाषण ‘अखंड भारत’ के प्रधानमंत्री का भाषण था। मोदी जी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने सिंध, बलूचिस्तान और पख्तूनों की जनता को बता दिया कि पाकिस्तान का मतलब पंजाब तक ही सीमित है। नवाज शरीफ और राहिल शरीफ पंजाबी हैं-इसी कारण आज तक वहां सेना लोकतंत्र का बोझ ढो रही है। भारत तथा पाकिस्तान के टीवी चैनलों अनेक पाक सेना के पूर्व अधिकारी पंजाबी वक्त आते हैं जिन्हें लाहौर व इस्लामाबाद से आगे कुछ दिखता नहीं जहां से अब उनके लिये आफत आने वाली है।
नवाज शरीफ आज आराम से सो सकते हैं क्योंकि मोदी जी ने त्वरित रूप से सैन्य कार्यवाही का संकेत नहीं दिया पर अपनी वायुसेना को इधर से उधर उड़ाकर पाकिस्तान को युद्ध की तैयारी के लिये तत्परता दिखाने वाला राहिल शरीफ अगले अनेक कई दिनों तक सो नहीं पायेगा। कहते हैं कि जहां तलवार काम नहीं करती वहां कलम या शाब्दिक चातुर्य काम करता हैं। पाकिस्तान के कथित पंजाबी राष्ट्रभक्त आज अपने देश का नक्शा देख रहे होंगे जो पश्चिमी पंजाब तक सिमटा नज़र आयेगा। राष्ट्रवादी शायद ही इस बात को समझ पायेंगे कि आज प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त के बाद अपने दूसरे भाषण में प्रगतिशील और जनवादी विद्वानों का उद्वेलित कर दिया है।
इस भाषण को सिंध और पंजाब से आये हिन्दुओं की वह पीढ़ी पूरी तरह समझेगी जिसने अपने बुजुर्गों की आंखों में बंटवारे का दर्द देखा है। हमने अपनी माता पिता की आंखों में सिंध का नाम लेते ही जो दर्द देखा है उसे आज तक नहीं भूले। सिंधी हिन्दूओं की पूरी कौम एक तरह लुप्त करने का षड्यंत्र रचा गया-यही कारण है कि जब देशभक्ति जागती है तो ऐसे महापुरुषों के प्रति भी मन वितृष्णा से भर जाता है जिन्हें कथित स्वतंत्रता के बाद महापुरुष कहा जाता है।
याद रखें यह भारत के प्रधानमंत्री का भाषण था जिसे सरकारी घोषणा या नीति भी माना जाता है। आज तक किसी प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के सिंधी, बलूच तथा पख्तून जनमानस को इस तरह सीधे संबोधित नहीं किया। यह अनोखा दिन है-राहिल शरीफ की सारी अकड़ इतने में ही निकल जायेगी। वह सोचेगा कि आखिरी वह किस पाकिस्तान का सेनाध्यक्ष है। सिंध, बलूच और पख्तून जनता पर इसका जो प्रभाव होगा उसका अनुमान वही कर सकता है जो पाकिस्तान की मीडिया पर नज़र रखे हुए है-पाक टीवी चैनल पर एक पंजाबी पूर्व सैन्य अधिकारी पख्तूनों को नमकहराम तक करार दिया था। जातीय संघर्ष में फंसा पाकिस्तान अब धार्मिक परचम के नीचे एक नहीं रह पायेगा। तत्काल तो नहीं पर कालांतर में यह भाषण धीमा और मीठा परमाणु बम भी साबित हो सकता है।
————–
नोट-अगर कोई टीवी चैनल वाला हमें इस विषय पर हमें आमंत्रित करना चाहे तो हम कल दिल्ली आने वाले हैं।
My Fone Number -8989475264,
-
फेसबुक अवश्य देखें
-
समस्त ब्लॉग/पत्रिका का संकलन यहाँ पढ़ें-
पाठकों ने सतत अपनी टिप्पणियों में यह बात लिखी है कि आपके अनेक पत्रिका/ब्लॉग हैं, इसलिए आपका नया पाठ ढूँढने में कठिनाई होती है. उनकी परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए इस लेखक द्वारा अपने समस्त ब्लॉग/पत्रिकाओं का एक निजी संग्रहक बनाया गया है हिंद केसरी पत्रिका. अत: नियमित पाठक चाहें तो इस ब्लॉग संग्रहक का पता नोट कर लें. यहाँ नए पाठ वाला ब्लॉग सबसे ऊपर दिखाई देगा. इसके अलावा समस्त ब्लॉग/पत्रिका यहाँ एक साथ दिखाई देंगी.
दीपक भारतदीप की हिंद केसरी पत्रिका -
लोकप्रियता का अंक
-
पाठकों की पसंद
-
ताज़ा रचनाएँ
- पतंजलि के नाम से दवा बिके तो धन्वंतरि का नाम याद नहीं रहता-हिन्दी व्यंग्य
- जयश्रीराम का राजनीतिकरण कौन कर रहा है-हिन्दी संपादकीय
- मोदी जी सिंधीयों, बलूचों, व पख्तूनों को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रमुख बने-हिन्दी संपादकीय
- धर्म पर बहस करने वालों का ज्ञान प्रमाणिक नहीं-हिदी चिंत्तन लेख
- बौद्धिक रूप से व्यवहारिक होना चाहिये.हिन्दी चिंत्तन लेख
- कुश्ती लड़नेवाले योग पर टिप्पणी न करें-योग साधना पर विशेष लेख
- पश्चिमी देश आतंकवाद से लड़ने के इच्छुक नहीं
- इतिहास जनमानस की यादों में बसता है-हिन्दी लेख
- विश्वहिन्दीसम्मेलन और हिन्दी दिवस पर नया पाठ
- नये निर्माण से ही इतिहास भूलना संभव-हिन्दी लेख
-
statcounter
-
Deepak Bharatdeep
- यह संसार का सबसे बड़ा पाखंड है कि राजपदों पर बैठे लोग खूब लाभ लेते हैं पर लोभरहित होने का दावा भी जताते हैं-सुप्रभा… twitter.com/i/web/status/1… 8 hours ago
- मन में भक्ति भाव से विचार शुद्ध होते हैं, दिखावा तो अवसाद को ही बनाये रखता है-सभी को बुधवार का राधेराधे।जयश्रीगणेश… twitter.com/i/web/status/1… 8 hours ago
- दूसरों के छिद्रान्वेषण से अच्छा है हम आत्मचिंत्तन करते हुए अपने दोष देखना चाहिये। सभी को मंगलवार का रामराम।जयश्रीह… twitter.com/i/web/status/1… 1 day ago
- विज्ञापन में विषय वस्तु का प्रचार ऐसा होता है कि लगे वह सबसे श्रेष्ठ है। संगीत का शोर इतना है कि बुद्धि का हरण हो… twitter.com/i/web/status/1… 1 day ago
- शक्तिशाली होने पर किसी को विवशता में न डालें। सब पर कृपा की सोचें। किसी को सताना स्वयं के लिये दंड की रचना करना है-… twitter.com/i/web/status/1… 2 days ago
- अयोग्य एवं अकर्मण्य लोग ज्यादा समय आत्मप्रवंचना में ही बिताते हैं-सभी को सोमवार का राधेराधे।जयश्रीभोलेनाथ,जयबांकेबि… twitter.com/i/web/status/1… 2 days ago
- सब मनुष्य अपनी बुद्धि के अनुसार चलते हैं। उपदेश केवल कहने पर देना चाहिये-सभी को शुक्रवार का राधेराधे।जयमातादी,जय… twitter.com/i/web/status/1… 4 days ago
- हर मनुष्य में दूसरे पर प्रभाव जमाने की इच्छा होती है फिर राजपदों पर बैठे लोगों का कहना ही क्या?अहंकार सबसे बड़ा श… twitter.com/i/web/status/1… 4 days ago
- राजसी विषय में सक्रियता द्वंद्वों के साथ होती है। लाभ-हानि, दुःख-सुख, एवं मान-अपमान का चक्र मानसिक संताप का कारण है… twitter.com/i/web/status/1… 6 days ago
- हंसने से मन प्र्फल्लित होता है। इसके लिये चेतना का जाग्रत होना भी जरूरी है-सभी को गुरुवार का राधेराधे।जयश्रीकृष्ण… twitter.com/i/web/status/1… 6 days ago
-
अब तक आए पाठकों की संख्या
- 599,079 hits
-
Flickr Photos
-
हाल ही की टिप्पणियाँ
sujit kumar पर संत कबीर दास के दोहे-परोपकार प… rampuriji पर शराब और शराबी -हास्य कविता (dr… sudhir singh पर अभी तक देशी सर्वर स्थापित होना… mawa पर राष्ट्र भाषा का महत्त्व समझने… sudhir singh पर क्रिकेट मैचों पर व्यंग्यकार की…